Nepal UP Flood LIVE: नेपाल में बाढ़ की तबाही का यूपी तक असर, महाराजगंज-कुशीनगर में अलर्ट; SDRF तैनात
संवाददाता, अगस्त 26 -- Nepal UP Flood LIVE: तिब्बत सीमा की ओर से बुधवार की दोपहर आई भयंकर बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई। पहाड़ में बहने वाली भोटे कोशी नदी के रौद्र रूप से नेपाल में डर का माहौल है। नेपाल में अचानक आए इस सैलाब का डर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी देखा जा रहा है। महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों जिलों में अधिकारियों को सचेत करते हुए गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी पर नजर रखने और बाढ़ की आशंका के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरने का आदेश दिया है। सीएम ने कहा है कि प्रशासन बाढ़ बचाव की पूरी तैयारी सुनिश्चित कर ले। कुशीनगर में अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने नदी उस पार रेता क्षेत्र के शाहपुर में खेती-बाड़ी के लिए झोपड़ी डाल कर रहने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.