हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 27 -- Nepal UP Flood: नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे क्षेत्र में गंडक नदी में उफान के चलते यूपी के महाराजगंज में उत्पन्न हुआ खतरे का अंदेशा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज और नेपाल स्थित देवघाट पर नदी का जलस्तर घटने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वर्तमान में नदी का प्रवाह स्थिर है और डिस्चार्ज में कमी दर्ज की जा रही है।रात में 1.50 लाख के पार था डिस्चार्ज, अब घटा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कंट्रोल रूम के अनुसार नेपाल में अचानक बढ़े जलप्रवाह के कारण बुधवार रात वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर अधिकतम डिस्चार्ज एक लाख 50 हजार 200 क्यूसेक दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार रात 1 बजे तक डिस्चार्ज घटकर एक लाख 29 हजार व रात डेढ़ बजे एक लाख 16 हजार 500 क्यूसेक पर आ गया है। इसके अलावा, नेपाल के देवघाट में नारायण...