पटना, अगस्त 27 -- नेपाल में प्रलंयकारी बाढ़ से बिहार की नदियों में भी बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। गंडक नदी से सीधे प्रभावित आठ जिलों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में लगातार नजर रखने का निर्देश दिया है। उधर, कोसी और बागमती से सटे इलाकों में भी सतर्कता बरती जा रही है। गंडक प्रभावित जिलों के निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। तटबंधों की 24 घंटे निगरानी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि नेपाल की स्थिति को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतें। विशेषकर गंडक नदी से जुड़े पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिलों में ...