जयपुर, जून 22 -- मेरे लिए बुर्का ज्यादा जरूरी है, एग्जाम नहीं; यह कहकर कुलसुम बानो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पेपर लीक के आरोपों की वजह से दोबारा कराई गई नीट परीक्षा में सिक्यॉरिटी जांच के दौरान रोकी गई राजस्थान की एक स्टूडेंट कुलसुम बानो को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है। बुर्के के लिए परीक्षा छोड़ने को तैयार हो गई कुलसुम का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे धार्मिक कट्टरता से जोड़कर आलोचना भी कर रहे हैं। राजस्थान के ब्यावर की रहने वाली कुलसुम बानो नीट स्टूडेंट है। वह अपने पिता के साथ अजमेर में एक परीक्षा केंद्र पर जब पहुंची तो उसका आरोप था कि बुर्के की वजह से उसे अंदर जाने से रोक दिया गया। परेशान और आक्रोशित कुलसुम बानो ने मीडिया से बातचीत में अपना गुस्सा जाहिर किया और सवाल खड़े किए कि कैसे एनटीए के नियम के खिलाफ जाकर उसे रोका जा सक...