नई दिल्ली, अगस्त 1 -- NEET UG State Rank List : एक के बाद एक राज्य एमबीबीएस व बीडीएस दाखिले के लिए नीट यूजी स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के डायरेक्टोरेट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन ईटानगर ने भी स्टेट नीट यूजी रैंक लिस्ट जारी कर दी है। ये प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा गूगल फॉर्म के जरिए सबमिट किए गए NEET (UG) स्कोर कार्ड के आधार पर जारी की गई है। जो उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड सबमिट नहीं कर पाए, वे अपनी पोजीशन उसी हिसाब से देख सकते हैं। कैंडिडेट को हमेशा दोबारा रजिस्टर करना होगा और सीट अलॉटमेंट के लिए चॉइस फिलिंग वगैरह का प्रोसेस पूरा करना होगा, जब भी बताया जाएगा। कैंडिडेट की कैटेगरी और उसकी एलिजिबिलिटी फाइनल रजिस्ट्रेशन के समय वेरिफिकेशन के अधीन होगी। अरुणाचल प्रदेश में स्टेट कोटे की एमबीबीएस सीटों पर...