नई दिल्ली, मई 24 -- NEET-UG Paper Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसके दूरगामी परिणाम सामने आने लगे हैं। लातूर में पेपर लीक के तार जुड़ने के बाद अब स्थानीय प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वाले शैक्षणिक संस्थानों पर बड़ा हंटर चलाया है। जिला उद्योग केंद्र (DIC) ने लातूर इंडस्ट्रियल एस्टेट (MIDC) के भीतर चल रही सभी गैर-औद्योगिक गतिविधियों, विशेष रूप से अवैध कोचिंग क्लासेस, हॉस्टल्स और मेस को तत्काल प्रभाव से बंद करने का कड़ा आदेश जारी किया है।सीबीआई की गिरफ्त में हैं मुख्य आरोपी नीट पेपर लीक मामले की परतें खोलते हुए सीबीआई अब तक इस रैकेट से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें लातूर के एक रिटायर्ड प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी और...