नई दिल्ली, अगस्त 4 -- NEET UG Merit List 2026 : पुडुचेरी में कई नीट यूजी अभ्यर्थियों के बेहद खराब प्रदर्शन ने चौंका दिया है। इन छात्रों के माइनस में अंक आए हैं। हाल ही में स्टेट कोटे की एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग कराने वाले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय ने नीट यूजी स्टेट मेरिट लिस्ट 2026 - 2027 जारी की। लिस्ट में 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके माइनस में अंक है। उनका प्रदर्शन इतना खराब रहा कि काफी गलत उत्तर करने की वजह से उनका स्कोर माइनस में चला गया। इनके माइनस 1 से लेकर माइनस 23 तक अंक हैं। इनके अंक -1, -3, -6, -7, -9, -11, -14, -15, -16 और -23 है। इतना ही नहीं 13 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके मार्क्स 1 से लेकर 13 तक ही हैं।टॉपर के 670 अंक अभ्यर्थी इस लिस्ट में चेक कर सकते हैं कि राज्य से जितने भी मेडिकल अभ्यर्थ...