नई दिल्ली, मई 7 -- NEET UG 2026 Marks VS Rank : नीट यूजी आंसर-की जारी होने के बाद लाखों छात्रों ने अपने मार्क्स का अनुमान लगा लिया है। उन्हें इस बात का मोटा मोटा अंदाजा लग गया है कि उनके कितने मार्क्स आएंगे। अब उनमें यह जानने की उत्सुकता है कि इतने मार्क्स में उनकी रैंक क्या रहेगी। और इस रैंक में क्या उनको सरकारी एमबीबीएस की सीट मिल पाएगी या नहीं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीते वर्षों के विश्लेषण के आधार पर 700 या इससे अधिक अंक पाने वालों की रैंक 300 तक रह सकती है। वहीं 650 अंक तक पाने वालों की रैंक 12,000 तक रह सकती है। छात्र इस नीट रैंक बनाम मार्क्स डेटा का उपयोग करके यह अनुमान लगा सकते हैं कि आगामी सत्र में वे किन मेडिकल कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 3 मई को नीट यूजी परीक्षा 2026 में 96.92 प्रतिशत उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। आवेदन करने...