नई दिल्ली, जुलाई 26 -- MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब लाखों सफल अभ्यर्थी मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) द्वारा काउंसिलिंग शेड्यूल जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश के 823 मेडिकल कॉलेजों में 1.36 लाख से ज्यादा एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। जो छात्र देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं, उनकी लिस्ट में एम्स नई दिल्ली (AIIMS New Delhi) हमेशा की तरह पहली पसंद बना हुआ है। भारत सरकार की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एम्स दिल्ली देश में लगातार टॉप स्थान पर बरकरार है।देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज यदि आप भी काउंसिलिंग के दौरान अपनी पसंद के कॉलेजों की च्वाइस फिलिंग करने जा रहे है...