नई दिल्ली, अगस्त 6 -- NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी 2026 की परीक्षा पास करने के बाद अब छात्रों के लिए सबसे अहम पड़ाव शुरू हो चुका है- नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling)। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। लेकिन अधिकतर छात्र और उनके माता-पिता इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा में क्या अंतर है, और उन्हें किस काउंसलिंग में भाग लेना चाहिए। यदि आप भी MBBS, BDS, AYUSH या B.Sc Nursing में एडमिशन पाना चाहते हैं, तो इन दोनों काउंसलिंग प्रक्रियाओं के बीच के फर्क को समझना बेहद जरूरी है।ऑल इंडिया कोटा (AIQ) क्या है और इसमें कौन-कौन सी सीटें आती हैं? ऑल इंडिया कोटा यानी AIQ काउंसलिंग का संचालन केंद्र सरकार की संस्था मेडिकल काउंसलिंग कम...