नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नीट यूजी लीक के बाद अब नीट ओएमआर शीट को लेकर मामला सुर्खियों में हैं। कई छात्रों का दावा है कि उन्होंने जिनते नंबरों की उम्मीद थी, इस बार उतने नंबर नहीं आए। इस एवज में कई छात्र अपनी मूल ओएमआर शीट की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल हुई छात्रा ने जब फाइनल आंसर की और अपनी रेस्पॉन्स शीट के हिसाब से अपने नंबर जोड़े, तो उसे पूरा यकीन था कि उसके कम से कम 468 नंबर आएंगे। मगर जब 16 जुलाई को नतीजे घोषित हुए और उसका स्कोरकार्ड सामने आया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रिजल्ट में उसे सिर्फ 266 नंबर ही मिले थे। यह फासला दो-चार नंबर का नहीं, बल्कि पूरे 202 नंबरों का था। इतने बड़े अंतर ने छात्रा के साथ-साथ उसके परिवार को भी गहरे सदमे में डाल दिया।NTA के पोर्टल की खामियां? इतने बड़े उलटफेर...