नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड-1 सीट अलॉटमेंट के परिणाम जारी होने के बाद से कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। इस बार की नीट काउंसलिंग में हरियाणा स्थित AIIMS रेवाड़ी पहली बार शामिल हुआ है। संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS की 50 सीटों पर दाखिले की शुरुआत की गई है। निर्धारित इन सीटों पर नीट काउंसलिंग के जरिए एडमिशन मिल रहा है। एनबीटी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, करियर काउंसलिंग विशेषज्ञ पारिजात मिश्रा के हवाले से बताया कि, राउंड-1 के प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट में AIIMS रेवाड़ी में अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को इस रैंक तक सीट मिली है। राउंड-1 के प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, AIIMS रेवाड़ी में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 3948 रही। वहीं EWS वर्ग में 5492, OBC में 4382, SC में 28615 ...