जयपुर, मई 13 -- NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने जयपुर, गुरुग्राम और नासिक से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जयपुर में पेशी के दौरान एक आरोपी ने दावा किया कि जांच में केवल आम लोगों को फंसाया जा रहा है जबकि प्रभावशाली 'बड़े लोगों' को बचाया जा रहा है। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया है। जांच में सामने आया कि सीकर के एक छात्र के पास सबसे पहले लीक पेपर पहुंचा था, जिसने इसे अन्य लोगों के साथ साझा किया। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड का एक मेडिकल छात्र यश यादव भी शामिल है। राजस्थान पुलिस की शुरुआती जांच के बाद अब CBI इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।मामले में 5 लोग अरेस्ट बता दें कि CBI ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 3 जयपुर के हैं। जयपुर में CBI की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों...