नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में बताया है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से एमबीबीएस सीटों की संख्या सीमित करने का फैसला 2024-25 और 2025-26 शैक्षणिक वर्षों के लिए टाल दिया गया है। नड्डा ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) संसद के एक अधिनियम द्वारा गठित सर्वोच्च वैधानिक निकाय है, जिसे देश भर में मेडिकल शिक्षा और प्रैक्टिस को विनियमित करने और उसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य मंत्री एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या सरकार ने इस चिंता पर ध्यान दिया है कि एनएमसी का 2023 का निर्देश, जिसमें एक राज्य में प्रति 10 लाख आबादी पर एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 तक सीमित करने की बात कही गई है, केरल सहित दक्षिणी राज्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा, जो पहले ही इस अनुपात को पार कर चुके हैं, औ...