नई दिल्ली, अगस्त 15 -- पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने एनटीए को मार्क्स में गड़बड़ी के मामले में नीट यूजी 2026 परीक्षा के एक अभ्यर्थी की ऑरिजनल ओएमआर शीट और स्कोर कार्ड दोनों सीलबंद लिफाफे में पेश करने को कहा है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी ने कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि उसके मार्क्स 520 से घटाकर 85 कर दिए गए। गुरदासपुर की 19 वर्षीय दीक्षा देवी ने वकील बिक्रमजीत सिंह बाजवा के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जस्टिस सुवीर सहगल और जस्टिस दीपिंदर सिंह नलवा की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए एनटीए और केंद्र सरकार को ऑरिजनल डॉक्यूमेंट कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को तय की गई थी।अंक 520 से गिरकर 85 कैसे हो गए इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक याचिका के मुताबिक देवी ने 21 जून क...