बेगुसराय, अगस्त 19 -- बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड के समस्तीपुर गांव में चार सगे भाइयों ने नीट परीक्षा क्रैक कर शानदार मिसाल कायम की है। इन भाइयों के पिता विनोद कुमार पेशे से शिक्षक हैं। चारों बेटों अनुज कुमार, आशुतोष कुमार, ऋषिकांत और मणिकांत ने नीट यूजी क्वालीफाई कर मेडिकल फील्ड में कदम रखा है। इस उपलब्धि पर चारों भाइयों को एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इन छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट को सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड और समाज का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और गणमान्य अतिथियों ने चारों डॉक्टरों को अंगवस्त्र प्रदान किया और मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं आशुतोष आईजीआईएमएस पटना में और अनुज ...