नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- NEET UG MBBS Seats : सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन ने देश में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने और नए मेडिकल कॉलेज खोलने की राह को आसान बनाने के मकसद से नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। इससे भविष्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना है। नए नियमों के तहत अब प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 100 एमबीबीएस सीटों की सीमा को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और नए कॉलेज खोलने की प्रक्रिया को भी काफी सरल बना दिया गया है। इसके अलावा अधिकतम 150 एमबीबीएस सीटों की सीमा भी हटा दी गई है। तीसरे बदलाव के तहत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बीच की दूरी के नियम में भी तब्दीली की गई है। पहले नियम यह था कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बीच का ट्रैवल टाइम अधिकतम 30 मिनट का होना चाहिए। अब सरकार ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बीच की...