प्रमुख संवाददाता, मई 13 -- टेलीग्राम पर पेपर बेचने के लिए शातिरों ने 'ऑफिशियल नीट एक्जाम 2026' नाम से एक चैनल बनाया था। इसी चैनल में 'एक्जाम वाले' आईडी से 'वॉइस रिकॉर्डिंग' डाली गई थी। इसमें शातिर ने बोला था कि नीट पेपर लीक हो गई है, उसके पास पेपर उपलब्ध है। इस चैनल से 121 परीक्षार्थी जुड़े हुए थे। मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने परीक्षा से एक दिन पहले ही बालूघाट इलाके से पेपर बेचने वाले शातिर को दबोच लिया था। लेकिन, पुलिस ने इस बड़े मामले को दबा लिया। इसमें पुलिस ने नीट के नाम पर ठगी के आरोप में केस दर्ज किया था। सिकंदरपुर थाने की पुलिस को इसकी गोपनीय सूचना मिली तो उसने चैनल चला रहे कटरा प्रखंड के जजुआर निवासी मनीष झा को बालूघाट चॉकलेट फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर बीते दो मई को जेल भेजा था। मनीष की गिरफ्तारी के एक दिन बाद तीन ...