NEET UG : खुशखबरी, बिहार में MBBS की 740 सीटें बढ़ीं, अब 4160 सीटों पर होगा दाखिला
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 740 नई सीटों को मंजूरी दी है। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 190 और निजी मेडिकल कॉलेजों में 550 सीटों की वृद्धि हुई है। सीटें बढ़ने के बाद अब राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 4160 एमबीबीएस सीटों पर नामांकन होगा। इससे राज्य के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे। दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भी विकल्प बढ़ेंगे। कम कटऑफ में भी नामांकन की संभावना बढ़ेगी। बढ़ी हुई सीटों के बाद बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब 1710 व निजी मेडिकल कॉलेजों में 2450 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इस बार पीएमसीएच, एनएमसीएच में 50-50 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। पीएमसीएच में 250 और एनएमसीएच में 200 सीटों पर दाखिला ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.