नई दिल्ली, जुलाई 17 -- NEET UG Topper AIR 2 Panshul Bansal : नीट यूजी 2026 परीक्षा में हरियाणा के पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 2 रही। फरीदाबाद जिले के रहने वाले पंशुल के पिता संजीव कुमार बंसल व्यापारी हैं और उन्होंने नेवल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनकी मां मोनिका बंसल कंपनी सेक्रेटरी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को दिया है। एक इंटरव्यू में फरीदाबाद जिले के रहने वाले पंशुल ने कहा कि दो साल पहले अपने टीचर को बता दिया था कि टॉपर बनूंगा। उन्होंने कहा कि पहले वाली नीट यूजी परीक्षा में बहुत उम्मीद थी। लेकिन तनाव के कारण अच्छा नहीं कर पाया था और 696 ही नंबर आ रहे थे। तब घर आकर मैंने फिर से पढ़ाई शुरू की और मॉक टेस्ट मानकर चलने लगा। लेकिन किस्मत से री-नीट ने मुझ...