NEET Success Story : भेड़ें चराईं, खेतों में काम, सोलर लैंप में पढ़ा, नीट क्रैक कर डॉक्टर बनेगा किसान का बेटा
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- NEET UG Success Story: कर्नाटक के पुट्टाराज भीमनूर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि जब इरादे मजबूत हो तो सफलता के आड़े आने वाली गरीबी और कठिन परिस्थितियां भी हार मान लेती हैं। भेड़ बकरियां चराने वाले पुट्टाराज ने शानदार रैंक के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी क्रैक कर लाखों गरीब विद्यार्थियों के सामने शानदार मिसाल पेश की है। आमतौर पर छात्र वीकेंड पर मौज मस्ती और घूमना फिरना करते हैं लेकिन कोप्पल जिले के छोटे से गांव हनुमानहल्ली के रहने वाले पुट्टाराज भीमनूर छुट्टियों के दौरान भेड़ें चराते थे और खेतों में काम करते थे। फुर्सत के पलों में वे पिता के साथ बोरवेल व मोटर मरम्मत का काम भी करते थे। अब पुट्टाराज ने नीट यूजी 2026 में एसटी वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 694 हासिल कर अपने डॉक्टर बनने के सपने को नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.