नई दिल्ली, मार्च 13 -- NEET SS Seat Matrix 2026: मेडिकल पीजी कोर्सेज में दाखिला लेना चाह रहे MBBS डॉक्टरों के लिए नीट एसएस (NEET SS) काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 10 मार्च 2026 से नीट एसएस काउंसलिंग 2026 राउंड-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। यह काउंसलिंग डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (DM), मास्टर ऑफ चिरुर्गिया (MCh) और DrNB सुपर स्पेशियलिटी कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। इस बीच एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमिशन ने देश में उपलब्ध मेडिकल पीजी सुपर स्पेशियलिटी डीएम व एमसीएच सीटों की डिटेल्स जारी कर दी है। नीचे दिए गए लिंक से स्टूडेंट्स सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं। एनएमसी ने नोटिस में कहा, 'सभी मेडिकल कॉलेजों/संस्थानों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने संस्थानों के सामने प्रदर्शित सी...