नई दिल्ली, अगस्त 6 -- मेडिकल पीजी कोर्सेज में दाखिला लेना चाह रहे MBBS डॉक्टरों के लिए अहम खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट एसएस (NEET SS 2025) काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर 3 अगस्त को जारी अपना नोटिफिकेशन वापस ले लिया है। यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के 5 अगस्त के आदेश के बाद आया है। कोर्ट के निर्देशों ने याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए फिर से रजिस्टर करने और दूसरे राउंड में हिस्सा लेने की इजाजत दी। यह काउंसलिंग डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (DM), मास्टर ऑफ चिरुर्गिया (MCh) और DrNB सुपर स्पेशियलिटी कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। MCC ने अपने नए नोटिस में कहा, 'मामले में उठाई गई बातों को ध्यान देते हुए अथॉरिटी ने अब 3 अगस्त का नोटिफिकेशन वापस लेने का फैसला किया है।' इससे पहले के काउंसलिंग निर्देशों से प्रभावि...