नई दिल्ली, अगस्त 23 -- NEET PG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाली छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS 24 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। और ठीक छह दिन बाद यानी 30 अगस्त को देशभर में यह मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब बेसब्री से अपने हॉल टिकट का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यही वो दस्तावेज है जो उन्हें परीक्षा हॉल में बैठने की इजाजत देगा।कैसे डाउनलोड करें NEET PG 2026 एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार इसे आधिकारिक NBEMS वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले natboard.edu.in पर जाना होगा, फिर NEET PG 2026 सेक्शन पर क्लिक करना होगा। वहां एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा, जिस प...