नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- NEET PG में सीट पाने का इंतजार कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2025 की राउंड-2 काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। पहले राउंड के बाद अब दूसरे चरण में उन छात्रों को एक और मौका मिला है जो अभी तक अपनी मनपसंद स्पेशियालिटी या कॉलेज नहीं पा सके थे। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 5 दिसंबर 2025 से NEET PG 2025 की राउंड-2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड में हिस्सा लिया था लेकिन सीट नहीं मिली, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है, वे सीधे ऑप्शन फिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।पहला राउंड में कौन-सी स्पेशियालिटी रही सबसे टॉप? पहले राउंड के आंकड़ों से साफ है कि स्टूडेंट्स के बीच MD जनरल मेडिसि...