प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 21 -- दिल्ली सरकार के मेडिकल कॉलेजों मेडिकल स्नातकोत्तर, डीएनबी और फेलोशिप की कुल 108 अतिरिक्त सीटें बढ़ेंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसी शैक्षणिक सत्र से ही सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सीटें बढ़ाए जाने से दिल्ली में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) और एमएस (डॉक्टर ऑफ सर्जरी) की 67 सीटें और डीएनबी की 36 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। इस तरह एमडी, एमएस और डीएनबी की कुल 103 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा फेलोशिप पाठ्यक्रम के अंतर्गत पांच सीटें बढ़ाने का प्रस्तावित है। इसमें से तीन सीटें जीटीबी में और दो सीटें दिल्ली स्टेट कैंसर संस्थान (डीएससीआई) में शुरू किए जाने का प्रस्ताव...