नई दिल्ली, मई 4 -- मेडिकल फील्ड में करियर बनाने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने साल 2026 के लिए कई अहम परीक्षाओं की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसमें NEET PG, NEET SS, FMGE और DrNB Final Examination शामिल हैं। इस शेड्यूल के आने से स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी की सही दिशा मिल गई है, क्योंकि अब उन्हें अंदाजा हो गया है कि किस परीक्षा के लिए कितना समय बचा है।NEET PG 2026 कब होगी परीक्षा अगर आप पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सबसे जरूरी परीक्षा NEET PG है। NBEMS के मुताबिक, NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह तारीख इसलिए भी अहम है क्योंकि इसी के आधार पर देशभर के मेडिकल कॉलेजों में PG सीटों पर ए...