नई दिल्ली, मार्च 15 -- NEET MDS 2026: डेंटल सर्जरी के क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन (MDS) करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने NEET MDS 2026 के लिए आधिकारिक रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न डेंटल कॉलेजों में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) कोर्सेज में एडमिशन के लिए एकमात्र जरिया है।महत्वपूर्ण तिथियां और समय सीमा एनबीईएमएस द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सीमित समय दिया गया है। रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 14 मार्च 2026 (दोपहर 3:00 बजे से)...