नई दिल्ली, मई 4 -- NEET Exam Analysis 2026: देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा विश्वविद्यालयों, संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस बार परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खिले हुए थे। परीक्षार्थियों के अनुसार, पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार का प्रश्न पत्र काफी सरल रहा, जिसमें विशेष रूप से फिजिक्स के आसान सवालों ने बड़ी राहत दी।कैसा रहा प्रश्न पत्र का लेवल? शाम पांच बजे परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों ने बताया कि तीनों मुख्य विषयों-फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी-में सवाल सीधे और आसान पूछे गए थे। फिजिक्स: परीक्षार्थियों के लिए यह हिस्सा सबसे ज्यादा राहत देने वाला रहा। आमतौर पर फिजिक्स को नीट का सबसे कठिन भाग माना जाता है, लेकि...