नई दिल्ली, जुलाई 15 -- NTA NEET Fee Refund 2026: नीट यूजी (NEET UG) 2026 काउंसलिंग में शामिल होने वाले उन सभी मेडिकल छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है, जो अपनी सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि (रिफंड) का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दिया है। छात्रों की अधूरी जानकारी के कारण काउंसलिंग कमेटी को यह फैसला लेना पड़ा है ताकि किसी भी योग्य छात्र का पैसा न फंसे।लापरवाही पड़ी भारी: अब तक केवल 52% छात्रों ने दी बैंक डिटेल्स इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि रिफंड के दायरे में आने वाले लाखों उम्मीदवारों में से अब तक केवल 52% अभ्यर्थियों यानी 11,46,401 ने ही पोर्टल पर अपने बैंक खाते की सही जानकारी जमा की है। रिफंड की प्...