NEET वालों की मौज, दाखिले से पहले इस राज्य में बढ़ीं 100 नई MBBS की सीटें
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नीट परीक्षा 2026 के दाखिले से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। तमिलनाडु के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) की सीटों में बड़ा इजाफा हुआ है, जिससे डॉक्टर बनने की रेस में शामिल कई छात्रों के चेहरे खिल उठे हैं। तमिलनाडु में मेडिकल की पढ़ाई का ढांचा वैसे भी काफी मजबूत माना जाता है, लेकिन अब इसमें और भी ज्यादा गुंजाइश बन गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने हाल ही में एक बेहद अहम फैसला लेते हुए राज्य के दो प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 50-50 नई एमबीबीएस सीटें बढ़ाने को अपनी हरी झंडी दे दी है। ये दोनों खुशकिस्मत कॉलेज नमक्कल और तिरुप्पुर में मौजूद हैं। इस नई और अहम मंजूरी के बाद राज्य के भीतर कुल सरकारी एमबीबीएस सीटों का आंकड़ा 9,950 से छलांग लगाकर सीधा 10,050 हो गया है। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.