प्रमुख संवाददाता, मई 14 -- NEET Paper Leak: देश भर में नीट परीक्षा रद्द किए जाने के बाद से इसपर बहस जारी है। नीट परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद पूरी परीक्षा को रद्द कर दी गी और सीबीआई इसकी जांच-पड़ताल कर रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर में वर्ष 2024 से ही नीट यूजी में सॉल्वर का गोरखधंधा चल रहा है। कटिहार के कलासी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय सेंटर पर वर्ष 2024 की नीट में फर्जी ढंग से परीक्षार्थी की जगह टेस्ट देते हुए पावापुरी स्थित वीम्स (भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान) के सात छात्रों को पकड़ा गया था। सॉल्वर को बैठाने वाले सात परीक्षार्थियों में पांच मुजफ्फरपुर के थे। सभी ने सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड उज्ज्वल राज से सेटिंग की थी। नीट 2026 में फिर से साल्वर गैंग के सरगना उज्ज्वल राज का नाम सामने आया है। अब तक उज्ज्वल राज को पुलिस नहीं...