नई दिल्ली, मई 15 -- देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने परीक्षा प्रणाली की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच के मुताबिक, जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र के एक ही परिवार ने कथित तौर पर लगातार दो साल तक पेपर लीक गिरोह से सौदा कर परीक्षा को 'मुनाफे का पारिवारिक धंधा' बना दिया।25 लाख में खरीदा गया पेपर जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी विकास बिंवाल ने न सिर्फ इस साल बल्कि पिछले साल NEET-2025 में भी करीब 25 लाख रुपये देकर प्रश्नपत्र हासिल किया था। आरोप है कि इस लीक पेपर को याद कर विकास और उसके चार भाई-बहनों ने परीक्षा में शानदार रैंक हासिल की और देश के अलग-अलग सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला पा लिया।कोचिंग से शुरू हुआ खेल मी...