कोलकाता, जुलाई 28 -- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए दो और राज्यों में ऐक्शन नहीं होगा। यूपी, बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र ने इस बारे में आदेश जारी किया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को कहाकि कथित नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया कि यह राहत उन लोगों को नहीं मिलेगी, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया है।बयान में क्या कहा पश्चिम बंगाल में गृह और पहाड़ी मामलों के विभाग की ओर से जारी एक बयान में सरकार ने कहाकि यह फैसला मामले के सभी पहलुओं पर विचार करने और 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नीट पेपर...