NEET पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट, एक हफ्ते में ही पहली जज का हो गया ट्रांसफर
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- हाईकोर्ट ने पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनाई गई फास्ट ट्रैक कोर्ट की विशेष जज अनु ग्रोवर बलिगा का तबादला कर दिया है। उनके साथ कुल 137 न्यायाधीशों का भी तबादला किया गया है। जज अनु ग्रोवर बलिगा ने इस विशेष अदालत में 25 जुलाई को ही कार्यभार संभाला था और उन्हें पदभार ग्रहण किए अभी एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ था। अब उनकी जगह विशेष जज अजय गुप्ता को नियुक्त किया गया है, जो पहले भी पेपर लीक मामलों से जुड़े केस की सुनवाई कर रहे थे। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 23 जुलाई को एक विशेष अदालत को अधिसूचित किया था, जो पेपर लीक और सार्वजनिक परीक्षाओं में अन्य अनुचित तरीकों से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई करेगी। इसके बाद अनु ग्रोवर बलिगा को इस अदालत का जज बनाया गया था।आरोपपत्र पर संज्ञान लेगी कोर्ट नीट पेपर लीक मामले में पहली सुनवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.