नई दिल्ली, मई 4 -- डॉक्टर बनने का सपना हर साल लाखों छात्रों को NEET की परीक्षा तक लेकर आता है लेकिन इसी सपने को कुछ ठग अपना हथियार बना लेते हैं। दिल्ली में एक ऐसा ही संगठित गिरोह बेनकाब हुआ, जो MBBS में पक्की सीट दिलाने और प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर छात्रों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ऐंठ रहा था। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।परीक्षा से पहले रचा गया था पूरा खेल तीन मई को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा से पहले इस गिरोह ने अपनी साजिश को अंजाम देना शुरू कर दिया था। आरोप है कि उन्होंने 18 छात्रों, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल थे, को असली प्रश्न पत्र देने का झांसा देकर अज्ञात ठिकानों पर बुला लिया। दरअसल, जो प्रश्न पत्र दिखाए जा रहे थे, वे पूरी तरह फर्जी थे और पुराने वर्षों के पेपर व कोचिंग सामग...