नई दिल्ली, जनवरी 25 -- पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में एफएसएल जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। छात्रा के साथ मौत से पहले रेप के आरोप की पुष्टि हो गई है। पटना पुलिस ने बताया है कि छात्रा के अंडरगारमेंट्स से मेल स्पर्म पाए गए हैं। एसआईटी अब स्पर्म की डीएनए प्रोफाइलिंग कराने में जुट गयी है। इसका मिलान आरोपियों और संदिग्धों का डीएनए से कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यौन उत्पीड़न की आशंका से इनकार नहीं किया गया था। फॉरेंसिक साइंस लैब की इस फाइंडिंग से पुलिस की शुरुआती दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और छात्रा के परिजनों का आरोप है कि रेप की वारदात को दबा कर पुलिस किसी को बचाने की कोशिश कर रही थी। इस मामले में पटना पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि चित्रगुप्तनगर थाना कांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.