नई दिल्ली, फरवरी 16 -- पटना में जहानाबाद की NEET छात्रा की मौत के मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है। जिले के मानवाधिकार मामलों के जानकार मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के द्वारा बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दर्ज इस याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने मामले को अतिगंभीर माना है। आयोग द्वारा मामले में एसएसपी पटना को नोटिस जारी किया गया है और आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट की माँग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...