पटना, फरवरी 8 -- पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली जहानाबाद की नीट छात्रा की हत्या के बाद राज्य भर में महिला छात्रावासों की विधि व्यवस्था पर प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। पटना में राज्य के सभी जिलों से लड़कियां और महिलाएं पढ़ाई या नौकरी करती हैं। कोतवाली थाना परिसर में शनिवार को गर्ल्स हॉस्टल संचालकों और अन्य हॉस्टल मालिकों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान कोतवाली थानाध्यक्ष ने सभी हॉस्टल संचालकों को कई दिशा-निर्देश दिए। कहा गया है कि कोई भी हॉस्टल बिना निबंधन के संचालित नहीं होगा। सभी हॉस्टलों के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए। हॉस्टल में कार्यरत वार्डन, गार्ड और सफाईकर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा। बिना पुलिस वेरिफिकेशन के स्टाफ रखने पर कार्रवाई की जाएगी। हॉस्टल संचालन और आवासन संबंधित अधिक से अधिक जानकारी रख...