नई दिल्ली, जुलाई 14 -- 18 साल की तन्वी शर्मा ने इंडियन मर्चेंट नेवी में शामिल होकर जम्म कश्मीर की बेटियों के सामने शानदार मिसाल कायम की है। वह पीर पंजाल क्षेत्र और पूरे जम्मू-कश्मीर से इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली लड़की बन गई हैं। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले की रहने वाली तब 10वीं कक्षा में थी जब उन्होंने करियर में कुछ अलग करने का फैसला किया था। तन्वी के पास 12वीं कक्षा में पीसीएमबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी) विषय थे, ऐसे में उनके पास नीट (NEET) और जेईई मेन (JEE) दोनों एंट्रेंस एग्जाम देने के ऑप्शन थे। इन्हें देकर वो मेडिकल या इंजीनियरिंग किसी भी फील्ड में जा सकती थी। लेकिन उन्होंने इस मुश्किल डगर को चुना। तन्वी की कहानी यह सिखाती है कि कम संसाधनों के बावजूद भी अगर आपके अंदर जज्बा है और आप लड़ना जानती हैं, तो रास्ते खुद ब खु...