नई दिल्ली, अगस्त 18 -- भारत में मैथ्स और साइंस के होनहार छात्र आमतौर पर 10वीं के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की कोचिंग में जुट जाते हैं। लेकिन तमिलनाडु के छात्र प्रणव इलांगो ने कामयाबी के लिए एक अलग राह चुनी। 17 वर्षीय प्रणव को अमेरिका की प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी से 3.55 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। इस स्कॉलरशिप में उनकी चार साल की ग्रेजुएशन की पढ़ाई, ट्यूशन फीस और वहाँ रहने का खर्च शामिल है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मिली स्कॉलरशिप से वे पब्लिक हेल्थ और एप्लाइड मैथ्स जैसे विषयों की पढ़ाई करेंगे। प्रणव का लक्ष्य अपनी शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज्ञान का उपयोग करके समाज के कल्याण के लिए काम करना है।ब्राउन यूनिवर्सिटी में दाखिला पाना बेहद कठिन ब्राउन यूनिवर्सिटी में दाखिला ...