विदिशा, जून 22 -- NEET RE-Exam 2026: मध्य प्रदेश के विदिशा में दो छात्राएं कुछ मिनट देरी से पहुंची तो उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री ही नहीं दी गई। वहीं एक अन्य छात्रा गलत एडमिट कार्ड के साथ सेंटर पर पहुंची तो उसे भी एग्जाम नहीं देने दिया गया। इस दौरान एक पिता ने अपनी बेटी को एग्जाम में बिठाने के लिए वहां मौजूद अधिकारियों से काफी गुहार लगाई। तय नियम के मुताबिक देरी से पहुंची बेटी को एग्जाम में बैठने नहीं दिया गया। इस दौरान पिता ने परेशान होकर अपना सिर गेट पर जोर से पटक दिया और वे नीच गिर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। 'द फ्री प्रेस जर्नल' के मुताबिक, स्नेहा और रागिनी नाम की दो छात्राएं सेंटर पर 1:32 बजे पहुंची थीं यानी एग्जाम शुरू होने के दो मिनट बाद। सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें नियमों के मुताबिक एंट्री नहीं दी। इस दौरान छात...