मुख्य संवाददाता, जून 25 -- नीट में स्कॉलर गैंग की सेंधमारी के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के एमबीबीएस के 88 छात्र जांच के घेरे में हैं। इन छात्रों पर अब स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर है। विभाग ने पीएमसीएच प्रशासन से इन छात्रों की पूरी जानकारी मांगी है जो उपलब्ध करा दी है। इस सूची में एमबीबीएस के वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 सत्र के छात्र शामिल हैं। सभी छात्रों के सत्र के अनुसार रोल नंबर भी विभाग को भेज दिए गए हैं। ये छात्र 21 जून को आयोजित नीट-यूजी 2026 के दौरान कॉलेज परिसर में उपस्थित नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने सभी सत्रों के छात्रों को नीट के दौरान दो से पांच बजे तक कॉलेज परिसर में ही रहने का आदेश दिया था। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य द्वारा एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया था। इसके बावजूद कई मेडिकल छा...