दिल्ली, मई 13 -- दिल्ली में प्रदूषण और ट्रैफिक कम करने की दिशा में एनडीएमसी ने बड़ा कदम उठाया है। एनडीएमसी ने अपने ग्रुप-बी और ग्रुप-सी कर्मचारियों में से एक-तिहाई को तत्काल प्रभाव से वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दे दी है। यह फैसला फ्यूल की बचत, गैर-जरूरी आवाजाही कम करने और डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। एनडीएमसी के डायरेक्टर (पर्सनल) ऑफिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था उन्हीं विभागों में लागू होगी, जहां प्रशासनिक रूप से संभव हो। खास तौर पर दूर-दराज इलाकों से निजी वाहन से आने वाले कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम सूची में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए जिम्मेदारियों का सही बंटवारा सुनिश्चित करें और दफ्तर समय में अधिकारियों-कर्मचारि...