नई दिल्ली, जून 12 -- राज्यसभा और लोकसभा में NDA यानी केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन 300 के आंकड़े को पार कर सकता है। हालांकि, अभी इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसकी बड़ी वजह TMC सांसदों का टूटना हो सकता है। दरअसल, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी दोनों ही सदनों में बगावत का सामना कर रही है। वहीं, इससे पहले आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।NDA को कितना फायदा आंकड़े बताते हैं कि अभी लोकसभा में एनडीए के पास 293 MPs का समर्थन है। अब अगर 20 टीएमसी बागी सांसद एनडीए का साथ देते हैं, तो सत्तारूढ़ गठबंधन के पास सांसदों की संख्या बढ़कर 313 पर पहुंच जाएगी। निचले सदन में सदस्यों की संख्या कुल 543 है। TMC के 19 सदस्यों की लिस्ट सामने आ चुकी है। यह भी पढ़ें- वह बेवफा नहीं है, सायोनी मेरी बच्ची जैसी... बगावत से छल...