अमरावती, अक्टूबर 8 -- एनडीए शासित राज्य आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग गुरुवार, 8 अक्टूबर से राज्य में विशेष अभियान शुरू करेगा। इसके तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए 46.62 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम और उनकी स्थिति का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। यह प्रक्रिया घर-घर जाकर पूरी की जाएगी। आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक यादव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।46.62 लाख हटाए गए मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने मतदान केंद्रों से संबंधित 46,62,583 हटाए गए मतदाताओं की सूची लेकर घर-घर जाएंगे और उनकी स्थिति का दोबारा सत्यापन करेंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण (SI...