नई दिल्ली, अगस्त 11 -- केंद्र सरकार को परिसीमन विधेयक पर एक बड़ा समर्थन मिल सकता है। ऐसी अटकले हैं कि शरद पवार का एनसीपी गुट के बीजेपी नीत एनडीए को समर्थन दे सकता है। इस बीच पार्टी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सुप्रिया सुले के नेतृत्व में आठ लोकसभा सांसदों ने पीएम मोदी से मुलाकात कर कई अहम मांगें रखीं। इनमें सूखाग्रस्त मराठवाड़ा के लिए विशेष पैकेज, समाज सुधारकों को भारत रत्न और फसल बीमा योजना में सुधार जैसी मांगें शामिल हैं। बता दें कि शरद पवार का गुट फिलहाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।nat'संसद नहीं चल रही, इसलिए सीधे पीएम से मिले' इस मुलाकात को लेकर एनसीपी (एसपी) की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल रही है, इसलिए जनता और उनके निर्वाचन क्षेत्रों...