NDA के ऑफर पर अभिजीत दीपके का जवाब, पूछा- पर मैं तो एंटी-नेशनल था?
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- अभिजीत दीपके को हाल ही में सत्तारूढ़ NDA में शामिल होने का न्योता मिला था। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके को RPI(A) में शामिल हो जाना चाहिए। अब इस पर अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। दीपके ने इसका जवाब एक तंज के रूप में दिया है और कहा है कि एक महीने पहले तक उन्हें एंटी नेशनल का टैग दिया जा रहा था। गौरतलब है कि अभिजीत दीपके ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई की थी। आंदोलन में सफलता मिलने के बाद से ही दीपके सुर्खियों में हैं। इस बीच NDA से मिले ऑफर की एक खबर को शेयर करते हुए दीपके ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पर अभी एक महीने पहले तो मैं एंटी-नेशनल था तुम्हारे लिए?" यह भी पढ़ें- 'ये मेरी जिंदगी का सबसे खुशनुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.