नई दिल्ली, जुलाई 21 -- संसद में मॉनसून सत्र के दूसरे दिन NDA सांसदों की 'मंगल मिलन' बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रीजीजू ने बताया है कि इस बैठक में पीएम मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी बात रखी। किरन रिजीजू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान यह साफ किया है कि हालिया NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि पेपर लीक को रोकना महज केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी राज्यों की सरकारों और दलों को एक साथ मिलकर इससे लड़ना होगा। इससे पहले पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधारों की मांग को लेकर सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। केंद्रीय मंत्री रिजीजू ने बताया कि नीट परीक्षा को लेकर प...