ग्रेटर नोएडा, मई 17 -- ग्रेटर नोएडा के सबसे व्यस्त इंटरसेक्शन में से एक गौर चौक पर 6 लेन का अंडरपास इसी साल अगस्त में खुल सकता है। गौर चौक से हर दिन गुजरने वाले वाहनों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है मगर अंडरपास खुलने के बाद इस समस्या से निजात मिलेगी। 700 मीटर लंबा ये अंडरपास ताज हाईवे के बगल से होते हुए ग्रेटर नोएडा (सुरजपुर) और गौर सिटी को आपस में जोड़ेगा। अंडरपास के खुलने के बाद सूरजपुर-गाजियाबाद सड़क पर ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक अंडरपास का लगभग 76 फीसदी काम पूरा हो चुका है और प्रोजेक्ट अपने तय डेडलाइन से पहले पूरा हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) ने ट्रैफिक जाम की समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए 2024 में इस प्रोजेक्ट की योजना बनाई थी। यह चौक बेहद ही म...